सोशल मीडिया कब किसे, कितनी ऊंचाई पर पहुंचा देगा, कोई नहीं समझ सकता। पश्चिम बंगाल की गलियों में मूंगफल्ली (कच्चा बादाम) बेचने वाले भुबन ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वह सूर्खी बन जाएगा, लोग दिवानों की तरह उसके गीत को गाएंगे और उस पर बेतहाशा डांस करेंगे, लेकिन यह सब संभव हो पाया तो सिर्फ सोशल मीडिया की वजह से।

आज यहां पर एक ऐसी ही सूर्खी की बात बता रहे हैं, जिसका ना तो फिल्म जगत से कोई ताल्लुक है और ना ही वह कोई एक्ट्रेस है, उसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर उसे एक करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं। उसके हर वीडियो पर लाखों लाइक्स होते हैं, तो लाखों की संख्या में कमेंट्स भी मिलते हैं। सीधे तौर पर कहा जाए तो, केवल सोशल साइट्स की मदद से ही उसे लाखों रुपए की आय भी हो जाती है।

सोशल मीडिया पर आज के दौर में सूर्खियों पर रहने वाली इस लड़की का नाम अंजलि अरोड़ा है। अंजलि दिल्ली की रहने वाली है और पंजाबी मॉडल है। अंजलि का ग्लैमर की दुनिया से पुराना नाता है। पहले वह टिककृटॉक पर वीडियो शेयर करती थी, जिसके बंद होने पर उसने इंस्टाग्राम में शिफ्ट किया और यहां पर भी उसके चाहने वालों की फेहरिस्त एक करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।

हाल ही में उसने काचा बादाम गाने पर कुछ रील्स बनाए, जो काफी ज्यादा पापुलर हुए हैं। कई बड़े स्टार्स भी यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर अंजलि अरोड़ा ऐसा करती क्या है कि उसके फॉलोवर्स की लिस्ट इतनी बड़ी हो गई है, तो हर वीडियो पर लाखों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स भी आते हैं।
