नई दिल्ली। प्यार का पंचनामा जैसी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा जैसी फिल्म का निर्माण करने वाले बॉलीवुड निर्देशक लव रंजन ने अपनी आगामी अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर आगे बढ़ा दिया है।
लव रंजन की ये फिल्म अब अगले साल होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक ने अपनी अनटाइटल्ड फिल्म की नई रिलीज डेट की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर कर दी है।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन की आगामी फीचर फिल्म अब अगले साल 8 मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित इस फिल्म को लव फिल्म और टी-सीरीज के भारत भूषण ने प्रस्तुत किया है। वहीं, इस अनटाइटल्ड फिल्म से रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेश साझा करने वाले हैं।
फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा अभिनेत्री डिंपल कपाडिया और मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर अभिनेता रणबीर कपूर के माता-पिता का किरदार निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। आपको बता दें, पहले ये फिल्म साल 2023 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म की घोषणा साल 2019 में हुई थी, लेकिन महामारी के चलते फिल्म के निर्माण कार्य को टालना पड़ा था। वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म शमशेरा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी 1800 की अंत पर बेस्ड है। इसमें डकैत आदिवासी अपने आधिकारों और आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और दिग्गज अभिनेता संजय दत्त भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म को अगले साल 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वो ब्रह्मास्त्र में अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ मुख्य किरदार नजर आने वाले हैं।