ग्वालियर। केन्द्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज ग्वालियर-दतिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और वहां चल रहे पुनर्विकास कार्यो को देखा। वैष्णव ने स्टेशन पुनर्विकास के कार्य के सभी पहलुओं का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया और बारीकी से पड़ताल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस दौरान रेल मंत्री वैष्णव ने नवस्थापित होने जा रहेपुनर्विकसित ग्वालियर रेलवे स्टेशन का मॉडल, ले-आउट प्लान देखा तथा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भावी स्वरूप की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखने में और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की बात कही। रेल मंत्री ने यह भी कहा कि चूंकि इस पुनर्विकास कार्य के दौरान रेल परिचालन निर्बाध रहेगा और यात्रियों का मूवमेंट भी निरंतर बना रहेगा अतरू उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत संरक्षा मानदंडों का पालन सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में उन्होंने अधिकारियों से इस कार्य को अपने घर के कार्य की तरह करने की बात कही। अश्विनी वैष्णव ने इस पुनर्विकास परियोजना की कार्यदाई संस्था के अधिकारी और कंसल्टेंट कंपनी के अधिकारियों से भी वार्ता की और संरक्षा तथा गुणवत्ता का ध्यान देने की बात कही।
इस दौरान महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे सतीश कुमार ने स्टेशन विकास कार्य के पावर प्वाइंट का प्रस्तुतिकरण किया और साथ ही निर्माण विभाग के अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति से रेल मंत्री को अवगत कराया। इसी क्रम में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवा अधिकारियों से वार्ता की और भोजन परोसने वाले महावीर जैन को अन्नदाता कहकर हौसलाफजाई की तथा उनके साथ यादगार फोटो ली। मंत्री महोदय ने स्टेशन मास्टर थॉमस जॉर्ज और अन्य स्टाफ को यात्रियों की सेवा में अच्छे काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।इसके उपरांत दतिया पहुंचने पर अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन के अमृत भारत योजना के अंतर्गत पुनर्विकास के निरीक्षण के दौरान कामगारों का उत्सावर्धन किया और उनसे संवाद किया।इसलिए दौरान उन्होंने यात्रियों से संवाद किया और यात्री सुविधाओं पर फीडबैक लिया। स्टेशन पर उन्होंने स्टेशन मास्टर सहित अन्य रेल कर्मियों से बात कर बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।ग्वालियर के पश्चात दतिया निरीक्षण के दौरान दतिया क्षेत्र की सांसद श्रीमती संध्या राय भी मौजूद रहीं। उन्होंने स्टेशन के पुनर्वविकास पर रेल मंत्री से चर्चा की। वैष्णव ने कामगारों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने दतिया स्टेशन को शहर के दोनों ओर से अच्छी कनेक्टिविटी देने के निर्देश दिए। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन का विकास किया जा रहा है। उन्होंने स्टेशन के पुनर्विकास मॉडल की सराहना की। स्टेशन का स्वरूप मां पीतांबरा के मंदिर से प्रेरित है। शीघ्र ही स्टेशन अपने भव्य रूप में आएगा और सुविधाओं में वृद्धि के साथ आधुनिकीकरण किया जा रहा है। वैष्णव ने यात्रियों से बातचीत की और यात्री सुविधाओं पर उनका फीड बैक भी लिया। रेलमंत्री ने नए स्टेशन भवन का भी निरीक्षण किया।