भोपाल। सुशांत सिंह राजपूत के असमय दुनिया छोड़ जाने का जख्म अभी भरा भी नहीं है कि एक और आत्महत्या की खबर आ गई है। खबर है कि मशहूर TikTok स्टार सिया कक्कड़ ने सुसाइड कर लिया है। 16 साल की उम्र में Siya Kakkar ने अपने TikTok वीडियो के जरिए देशभर में शौहरत हासिल कर ली थी। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि Siya Kakkar ने यह कदम क्यों उठाया। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है। भयानी के अनुसार, Siya Kakkar ने आखिरी बार अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

वहीं मैनेजर अर्जुन सरीन ने माना है कि बीती रात उनकी Siya Kakkar से बात हुई थी। हालांकि उनकी साफ कहना है कि बातचीत में जरा भी नहीं लगा कि Siya Kakkar परेशान है या ऐसा कोई कदम उठाने जा रही है। Siya Kakkar सोशल मीडिया पर खासी लोकप्रिया है। TikTok के अलावा Siya Kakkar के इंस्टाग्राम वीडियो भी खासे लोकप्रिय होते थे। उनके इंस्टाग्राम पर 91 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं TikTok पर उन्हें करीब 11 लाख लोग फॉलो करते हैं। TikTok पर उन्होंने करीब 20 घंटे वीडियो पोस्ट किया था। अपने आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो में Siya Kakkar ने पंजाबी गाने पर डांस लिया था, जिसे उनके चाहने वालों ने खूब पसंद किया था।

Siya Kakkar की निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। गूगल के मुताबिक, Siya Kakkar का जन्म 2004 में दिल्ली में हुआ था। हालांकि कहीं-कहीं उनके मुंबई का बताया गया है। अपुष्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Siya Kakkar ने दिल्ली के st. xavier हाई स्कूल से पढ़ाई पूरी की थी। अब वे दिल्ली के ही सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेज्युऐशन कर रही थीं। उन्हें यूट्यूब चैनल फ्लूइडिक डांस अकेदमी के लिए भी डांस किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *