भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस की कोशिश है कि कैसे देश प्रदेश में अशांति, अराजकता और असंतोष फैले, लेकिन कांग्रेस के यह प्रयास सफल नहीं होंगे। कांग्रेस के मंसूबों पर जनता पानी फेरेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार इसको लेकर सतर्क है। प्रदेश की पुलिस को हर तरह की गतिविधियों की निगरानी करनी है और शांति के टापू मध्यप्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश को नाकाम करना है। सीएम चौहान ने यह बात प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा से पहले कही।

प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया को जारी एक बयान में केंद्र और राज्य सरकार के किसान हितैषी होने का दावा किया। उनहोंने कहा गेहूं, चना, मसूर और अन्य फसलों पर समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान हितैषी हैं। वे किसानों के हित में फैसले ले रहे हैं। समर्थन मूल्य में वृद्धि किए जाने से किसानों की आय बढ़ेगी। गेहूं पर 40 रुपए, जौ में 35 रुपए, चने में 130 रुपए, मसूर और सरसों में अलग अलग चार सौ रुपए और कुसुम में 114 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम है आग लगाओ, अराजकता फैलाओ, अशांति का वातावरण बनाओ लेकिन यह कामयाब नहीं होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री लगातार किसानों से संवाद की अपील कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी किसानों से संवाद करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *