मध्यप्रदेश के ग्वालियर केंद्रीय जेल में बंद कैदी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। न्यायालय से जमानत मिलने पर जेल से लेने आज परिजन पहुंचे थे, तभी उन्हें कैदी की मौत की खबर मिली। परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जाता है कि आज सुबह इलाज के दौरान कैदी की मौत हुई है। उसे किस बीमारी के कारण अस्पताल में कब भर्ती कराया गया था इसकी जानकारी नहीं मिली है।

दरअसल मनोज यादव नाम के युवा कैदी की मौत हुई है। कैदी मनोज यादव उत्तर प्रदेश के महुवा का रहने वाला था। आरोपी मनोज रेप और पॉक्सो के मामले में 7 साल से केंद्रीय जेल में बंद था। परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि इलाज के दौरान आज सुबह कैदी की मौत हुई थी। मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है।