सागर। श्री दिगम्बर जैन तपोवन तीर्थ क्षेत्र सागर में पहली बार श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ 12 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक किया जा रहा है। वैज्ञानिक संत आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महराज के मंगल सानिध्य में पंचकल्याणक होगा। ट्रस्ट कमेटी, श्री दिग. जैन तपोवन तीर्थ, सागर के अध्यक्ष पवन जैन अध्यक्ष ट्रस्ट कमेटी, श्री दिग. जैन तपोवन तीर्थ, सागर, कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेश जैन बीज निगम,स्वगाताध्यक्ष संपत जैन, मुख्य आयोजक आलोक जैन बरायठा, कमलेश नायक और मीडिया प्रभारी मनोज जैन लालो ने आज मीडिया को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पहली बार तपोवन तीर्थ में पंचकल्याणक का आयोजन हो रहा है। 12 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक पूरा कार्यक्रम होगा। 12 अप्रैल को ध्वजारोहण गर्भ कल्याणक पूर्व रूप,13 अप्रैल को गर्भ कल्याणक उत्तररूप, 14 अप्रैल को जन्मकल्याणक ,15 अप्रैल को तप कल्याणक 16 अप्रैल को ज्ञान कल्याणक और 17 अप्रैल को मोक्ष कल्याणक जिन बिम्ब प्रतिष्ठा एवं रथोत्सव-दोप. 1 बजे से होगा ।
उन्होंने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव में करीब एक लाख लोगों के आने की संभावना है।कार्यक्रम स्थल पर बड़े बड़े डोम बनाकर व्यवस्थाएं की गई है। तपोवन जाने के लिए नेशनल हाईवे के अलावा बहेरिया के पहले रास्ता बनाया गया है। जिससे श्रद्धालुओं को आनेजाने में आसानी होगी।
ट्रस्ट कमेटी और पंचकल्याणक कमेटी के पपदाधिकारी गण अध्यक्ष पवन जैन अध्यक्ष ट्रस्ट कमेटी, श्री दिग. जैन तपोवन तीर्थ, सागर, कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेश जैन बीज निगम,स्वगाताध्यक्ष संपत जैन, मुख्य आयोजक आलोक जैन बरायठा, कमलेश नायक और मीडिया प्रभारी मनोज जैन लालो ,अशोक जैन चितौरा, प्रेमचंद जैन पटवारी, अनिल जैन नैनधरा, राजेश जैन प्राचार्य, सुकमाल जैन नैनधरा, इंजी. भीष्म जैन, सिल्लन जैन,गुलझारी लाल जैन एवं सकल दिगम्बर जैन समाज, सागर ने महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।