खजुराहो लोकसभा सीट पर सपा ने एक बड़ा उलट फेर किया है। पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। दो दिन पहले ही डॉक्टर मनोज यादव को इंडिया गठबंधन की तरफ से प्रत्याशी घोषित किया गया था लेकिन सपा ने मनोज यादव का खजुराहो से टिकट काटते हुए निवाड़ी जिले की पूर्व विधायक मीरा दीपक को प्रत्याशी बना दिया है।

बता दे दीप नारायण यादव एवं उनकी पत्नी मीरा यादव का दबदबा उत्तर प्रदेश के अलावा बुंदेलखंड के मध्य प्रदेश में है। राजनीतिक तौर पर यह परिवार काफी मजबूत माना जाता है। यही वजह है कि डॉक्टर मनोज यादव का टिकट काटकर उन्हें सपा ने मध्य प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है और उनकी जगह पर दीप नारायण यादव की पत्नी मीरा यादव को लोकसभा खजुराहो से मैदान में उतारा है।