शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को जहीर इकबाल के साथ शादी कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की कई सारी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें शेयर कर चुकी है। अब इसी भी सोनाक्षी सिन्हा ने काफी दिनों बाद संडे सेल्फी शेयर की है। जिस पर फैंस लट्टू हो गए हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की संडे सेल्फी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के कई महीनो बाद अपना फेवरेट काम किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने आज संडे सेल्फी शेयर कर दी है। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ने स्ट्रीप्स वाले डीप नेक टॉप के साथ मैचिंग शर्ट पहनी हुई थी। और वह अपने घर की बालकनी में पोज देती हुई नजर आ रही है। सोनाक्षी ने अपना यह खूबसूरत लुक बेहद लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया था। सोनाक्षी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा,”काफी टाइम हो गया संडे सेल्फी पोस्ट किए हुए हैं…ना।”

सोनाक्षी ने की थी रजिस्टर्ड मैरिज

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिड की थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक दूसरे को 7 साल से डेट कर रहे थे। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही थी। इन दोनों की शादी भी काफी चर्चा में रही है। कहा जा रहा था कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी से उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और भाई लव सिन्हा खुश नहीं है। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके माता-पिता दोनों ही शामिल हुए थे।