ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड की युवती से नाइजीरियन युवक द्वारा ठगी के मामले में आज फिर एक नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि आरोपी ने भारतीयों से ऑनलाइन ठगी करके 4 करोड़ कीमत के फ्लैट नाइजीरिया में खरीदे हैं। इसके अलावा दो और डुप्लैक्स दिल्ली और नोएडा में खरीदे हैँ। यही नहीं, एक महीने में आरोपी के खाते में 1 करोड़ 89 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन मिला है।

नाइजीरिया देश के इकोई लोगस शहर का रहने वाला जान जुलिओस नामक आरोपी वर्ष 2013 में भारत आया था। वह नोएडा में स्थित इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से फार्मेसी से स्नातक करना चाहता था। यहां आकर वह नाइजीरियन युवकों के साथ रहने लगा। उनके साथ मिलकर भारतीयों को ऑनलाइन ठगी करने लगा। इस युवक से पुलिस को सिम और एटीएम कार्ड मिले हैं। इनकी तफ्तीश पर पुलिस ने पाया कि यह आरोपी करोड़ों की ठगी कर चुका है। ठगी के लिए एक सिम को एक बार उपयोग करता था। इसके बाद बदल देता था। पुलिस को आरोपी से पुलिस ने जो पासपोर्ट मिला है, वो भी फर्जी है।

भिण्ड पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 16 जवानों की चार टीमें बनाई। इन टीमों ने 10 दिन तक लगातार छापे मारे। टीम का नेतृत्व डीएसपी मोतीलाल कुशवाह और सीएसपी आनंद राय द्वारा किया गया। भिण्ड की युवती से 4 लाख 66 हजार की ठगी करने के बाद पुलिस उन सभी बैंक खातों की तलाश में जुट गई, जिन जिन खातों में यह पैसा ट्रांसफर हुआ था।

पुलिस ने पाया पैसा का एक के बाद एक बैंक खाते में ट्रांजैक्शन होता था। इस तरह बैंक खातों के आधार पर पुलिस ने दस दिन में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में 31 ठिकानों पर आरोपियों के साथियों की तलाश की। पुलिस ने जहां भी छापामार वह पता फर्जी मिला।

यह ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान भी सतर्कता बरतता था। वे नजदीक के आवास का नंबर देते थे। जैसे ही, कोरियर वाला आता था, वे उस पते के आस पास मौजूद होकर रिसीव करते थे। इस इंवेस्टीगेशन में पुलिस को एचडीएफसी बैंक व आइसीआइसीआइ बैंक द्वारा समय पर जानकारी नहीं दी गई। पुलिस ने दोनों ही बैंकों को नोटिस जारी किया। इसके अलावा भिण्ड पुलिस ने जीवन साथी डॉटकॉम को भी नोटिस दिया और अकाउंट पंजीयन के दौरान सुरक्षा संबंधी जानकारी मांगी है।

आरोपी ने पत्नी सोनिया (असली नाम पल्लवी सोनवाल) के नाम से महंगी कार खरीदी हैं। नाइजीरियन ठग ने दिल्ली और उत्तरप्रदेश के नोएडा में डुप्लैक्स व फ्लैट होने के बाद भी स्वयं लग्जरी फ्लैट में किराए से रहते थे। आरोपी के पास महंगी बीएमडब्ल्यू और ईको स्पोर्टस कारों को खरीदा था। इसकी पत्नी भी ठगी के कारोबार में हिस्सेदार थी। आरोपी ठगी का कारोबार सतर्कता से करता था। हमेशा अपनी पहचान छिपाकर रहता था। वो कभी भी असली नाम और चेहरा सामने नहीं लाता था।

जान जुलिओस नाम का यह ठग पिछले चार साल से लगातार ठगी करता चला आ रहा था। इसके पास भिण्ड पुलिस को 18 मोबाइल मिले हैं। इन मोबाइलों में आरोपी 2169 सिमों का उपयोग कर चुका है। यह एक सिम का उपयोग करने के बाद उसे बंद कर देता था। आरोपी से बातचीत की, लेकिन वो यह नहीं बता सका कि उसने कितने लोगों को अब तक ठगा है। हालांकि यह बात स्वीकार कर रहा है कि उसी गैंग हर महीने करोड़ों रुपए ठगी से कमाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *