श्वेता तिवारी की बेटी पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। पलक अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं।
हाल ही में पलक तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रेड बिकिनी में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पलक पूल में कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं।
बता दें कि पलक तिवारी भी मां श्वेता तिवारी की तरह ही बेहद बोल्ड और खूबसूरत हैं। लोग अक्सर पलक की तुलना उनकी मां से करते हैं।
पलक ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वो रेड बिकिनी के साथ न्यूड मेकअप में नजर आ रही हैं। पलक ने अपने बालों को खुला रखा है और बिकिनी में किलर पोज देती दिख रही हैं। पलक की फोटो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
कोई पलक को स्टनिंग ब्यूटी बता रहा है तो कोई उन्हें गॉर्जियस लेडी कहते हुए कमेंट कर रहा है। एक शख्स ने लिखा- जहर, लुकिंग डियर। वहीं एक और शख्स ने कमेंट किया- मार ही डाला रे। एक यूजर ने कहा- ये तो हॉलीवुड मटेरियल है।
बता दें कि पलक तिवारी कुछ दिनों पहले म्यूजिक वीडियो ‘बिजली’ में नजर आ चुकी हैं। पलक जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। वो विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म रोजी : द सैफरन चैप्टर में नजर आएंगी। यह एक हॉरर और सस्पेंस थ्रिलर मूवी है।
इससे पहले ऐसी खबरें थी कि पलक तिवारी फिल्म ‘Quickie’ से डेब्यू कर सकती हैं। इस फिल्म में उनके साथ ‘तारे जमीन पर’ फेम दर्शील सफारी होंगे। हालांकि, अब तक इस फिल्म को लेकर पिक्चर साफ नहीं हुई है।
कहा जाता है कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक को एकता कपूर ने अपने टीवी सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी के 2’ में प्रेरणा का रोल ऑफर किया था। हालांकि, पलक ने इसे ठुकरा दिया था। बाद में इस रोल को एरिका फर्नांडीज ने निभाया था।
बता दें कि श्वेता तिवारी महज 21 साल की उम्र में मां बन गई थीं। उन्होंने साल 2000 में बेटी पलक को जन्म दिया था। पलक, श्वेता के पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। 2007 में श्वेता ने राजा के साथ अपने 9 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया था।
2007 में श्वेता तिवारी ने राजा से तलाक लेने के करीब 6 साल बाद 13 जुलाई, 2013 को एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। इससे पहले वे एक-दूसरे को तीन साल तक डेट करते रहे। बताया जाता है कि पलक ने ही अपनी मां को दूसरी शादी के लिए तैयार किया था।
श्वेता तिवारी यानी अपनी मां की दूसरी शादी में हुई संगीत सेरेमनी के दौरान पलक ने जमकर डांस किया था। श्वेता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अपनी लाइफ में कई बार मुश्किल दौर से गुजरी हैं, इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत उनकी बेटी पलक को हुई। उसके बचपन में वे उसे पूरा समय नहीं दे पाईं।
बता दें कि पलक तिवारी के इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं वो सिर्फ 106 लोगों को फॉलो कर रही हैं। पलक जिनको फॉलो करती हैं उनमें शाहरुख खान, सलमान खान, एकता कपूर, केंडल जेनर और श्वेता तिवारी जैसे सेलेब्स शामिल हैं।