ग्वालियर । चुनाव प्रचार समाप्त होने से पूर्व आज केंद्रीय मंत्रीद्वय नरेंद्र सिंह तोमर एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा एवं भाजपा नेताओं का कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न स्थानीय सामाजिक व नागरिक संगठनों ने रोड शो के दौरान फूलमालाओं से एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
आज रोड शो के दौरान भारी जनसमूह रथ के पीछे चल रहा था, भाजपा जिन्दावाद, ग्वालियर का महापौर कैसा हो, सुमन षर्मा जैसे नारों के बीच विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, व्यापारी संस्थाओं एवं सर्व समाज द्वारा भाजपा नेताओं पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने आतिषवाजी भी चलाई इंदरगंज से रोड शो प्रारंभ होने पर रथ पर केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, महापौर प्रत्याशी श्रीमती सुमन शर्मा, सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, चुनाव प्रभारी विजय दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी सवार थे। इस अवसर पर भाजपा के लगभग सभी स्थानीय वरिष्ठ नेता एवं मंत्रीगण साथ थे। अपार जनसमूह ने सुमन शर्मा को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे रास्ते पुष्पवर्षा एवं भाजपा नेताओं का जनता एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पूर्व एवं ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती सुमन शर्मा एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। जैसे ही भाजपा के वरिष्ठ नेता इंदरगंज चैराहे पर पहुंचे, कार्यकर्ताआंे एवं आमजनों ने पुष्प वर्षा कर भाजपा नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इंदरगंजच चैराहे पर सावरकर मंडल के अध्यक्ष जयंत शर्मा एवं वार्ड क्रमांक 45, 56, 57, 58 एवं 59 के पार्षद प्रत्याशियों ने भी मंच बनाकर स्वागत किया। यह रोड शो इंदरगंज चैराहे से शुरू होकर दालबाजार पहुंचा, दालबाजार में दालबाजार व्यापारी एशोसिएशन ने मंच बनाकर श्री तोमर एवं श्री सिंधिया, महापौर प्रत्याशी श्रीमती सुमन शर्मा का स्वागत किया। नया बाजार चैराहे पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ मंच बनाकर स्वागत किया। लोहिया बाजार में लोहिया बाजार व्यापारी एसोसिएशन एवं पार्षद प्रत्याशी मोहन छिरौल्या, मनोज शर्मा ने भी मंच बनाकर स्वागत किया। मुस्लिम समाज की ओर से उंट पुल के पास स्वागत किया गया। आर्थिक एवं व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा इसी स्थान पर स्वागत किया गया। उंटपुल पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा, उसके बाद पाटनकरबाजार में वार्ड-44 की प्रत्याशी यामनी नवीन परांडे द्वारा स्वागत किया गया। पाटनकर चैराहे पर टिम्बर प्लायवोर्ड एसोसिएशन द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। दौलतगंज में करीब 25 मंच बनाए गए। यहां पर वार्ड 45 और 50 के प्रत्याशी जितेंद्र मुदगल, अनिल सांखला द्वारा स्वागत किया गया। महाराज बाडे पर संजय सिंघल द्वारा एवं गश्त के ताजिए में वार्ड 35 की प्रत्याशी लक्ष्मी-महेश राठौर, सराफा में विवेकानंद मंडल एवं किसान मोर्चे द्वाा स्वागत किया गया। यह रोड शो राममंदिर होते हुए छप्पर वाले पुल पर समाप्त हुआ।
इस दौरान केंद्रीय मंत्रीद्वय श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भाजपा की महापौर पद प्रत्याशी श्रीमती सुमन शर्मा ग्वालियर शहर एवं भाजपा के प्रति निष्ठावान एवं समर्पित रही हैं। वे दशकों से भाजपा में काम करते हुए श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल जी एवं श्रद्धेय स्व. अटलजी के दिखाए पथ पर चलकर उनके सपनों के महान भारत के निर्माण के महायज्ञ में सेवा, समर्पण की आहूति देने में जुटी हैं। यह हम सभी के लिए अत्यन्त गौरव की बात है कि भाजपा ने श्रीमती सुमन शर्मा के रूप में एक साधारण कर्मठ कार्यकर्ता को महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। भाजपा नेताओं ने सुमन शर्मा को समर्थन देने के लिए ग्वालियर वासियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए श्रीमती सुमन शर्मा एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दिलाते हुए उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाकर महापौर के रूप में ग्वालियर की कमान सौंपने का सभी भाजपा जनों की ओर से आहवान किया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में सुमन शर्मा एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए पूरा ग्वालियर एकजुट है। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी विजय दुबे, वेदप्रकाश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश राजौरिया, अभय चैधरी, राकेश जादौन, आशीष प्रताप सिंह राठौर, रमेश अग्रवाल, बाल खांडे, प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल, अशोक बांदिल, रवीन्द्र सिंह राजपूत, राजेश सोलंकी, राजेश दुबे, हरीश मेवाफरोश, विनोद शर्मा, अशोक जादौन, कनवर मंगलानी, अरूण कुलश्रेष्ठ, चंद्र प्रकाश गुप्ता, निर्मल कोठारी, प्रमोद खण्डेलवाल, दिलीप शर्मा, दीपक शुक्ला, रामनरेश पाराशर, विवेक शर्मा, अमित जादौन सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे