मुंबई।  अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने पिछले महीने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी की थी। अब यह कपल अपना हनीमून के लिए मालदीव गया है। रिया कपूर ने मालदीव से बिकिनी में अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, उसने लोगों का ध्यान खींचा है।  रिया कपूर सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर तस्वीर में मैरून कलर की बिकिनी पहनकर स्विमिंग को इंजॉय कर रही हैं। वहीं, करण बूलानी स्विमिंग पूल की दूसरी तरफ खड़े नजर आ रहे हैं। रिया कपूर ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘बच्चों को नानी के घर पर छोड़ दिया।’ वहीं, उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने कमरे के बाहर के व्यू की भी एक तस्वीर शेयर की है। रिया कपूर ने तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा है, उसे देखकर लोग सोच में पड़ गए कि वह किन बच्चों की बात कर रही हैं। हालांकि, फैंस कयास लगा रहे हैं कि रिया कपूर का बच्चों से मतलब उनके और करण बूलानी के पेट डॉगी से है। वहीं, कुछ फैंस ने कॉमेंट करके पूछ भी लिया कि आपके कितने बच्चे हैं। गौरतलब है कि रिया कपूर और करण बूलानी ने 14 अगस्त को अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजदूगी में शादी की थी। शादी का फंक्शन अनिल कपूर के जुहू वाले घर पर हुआ था। वहीं, 16 अगस्त को रिया कपूर और करण बूलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी को लेकर पोस्ट लिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *