बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अब एक चर्चित नाम है। अपने काम से ज्यादा विवादों के चलते उनका नाम सुर्खियों में रहता है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनको लेकर क्या नहीं कहा और दिखाया गया, ये किसी से छिपा नहीं है। सुशांत सिंह की मौत के बात से ही रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम ही नजर आ रही थीं। लेकिन हाल में ही रिया ने अपनी एक फोटो को शेयर किया है। इसमें वह ब्रालेट पहने हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को जहां कई लोग पसंद कर रहे हैं तो ट्रोल्स कमेंट्स से उन्हें निशाना बना रहे हैं। रिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मोनोक्रोम फोटो को शेयर किया है। इस फोटो में रिया ब्लैक कलर की ब्रालेट के साथ मैचिंग टॉप में नजर आ रही हैं। साथ ही रिया ने कैप्शन में हैशटैग नारीशक्ति लिखा है। इस तस्वीर पर उनकी दोस्त शिवानी दांडेकर, अनुष्का रंजन और अनुष्का दांडेकर ने भी कमेंट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *