बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ हुई थी। प्रियंका और निक जोनस की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा विदेश में शिफ्ट हो गई प्रियंका चोपड़ा की एक बेटी भी है जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा है। निक जोनस ने अभी हाल ही में अपना 32 वां जन्मदिन मनाया है। अपने पति के जन्मदिन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस पर ढेर सारा प्यार भी लुटाया है।

पति निक जोनस पर प्रियंका ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के कॉन्सर्ट में पहुंचकर ढेर सारा प्यार लुटाया है। प्रियंका ने इस इवेंट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस और उनकी प्यारी सी बेटी नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने बेटी को गोद में उठा रखा है। तीसरी तस्वीर में निक जोनस ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है। इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें स्टेज पर निक जोनस परफॉर्मेंस करते हुए नजर आ रहे हैं‌ प्रियंका ने वीडियो के साथ प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है,”सबसे अच्छे पति और पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमारे सपनों को पूरा करते हैं… हर दिन…हम आपसे प्यार करते हैं।”

सरोगेसी के जरिए मां बनी थी प्रियंका

आपको बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक-दूसरे को 2016 से डेट करना शुरू किया था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने शादी साल 2018 में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। साल 2022 में प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए मां बनी थी। प्रियंका चोपड़ा अभी हाल ही में अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए इंडिया आई थी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज देखने को मिला था।