भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश भर में सेवा और समर्पण अभियान चला रही है, जिससे लोगों को उनका अधिकार मिले। चौहान ने कहा कि भाजपा प्रदेश में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का ध्येय यही है कि गरीब, किसान और आमजन को उसका अधिकार मिले और उनका जीवन सरल बने, यही प्रयास है।