बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हमेशा अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपने दमदार एक्टिंग के कारण आज एक्टिंग की दुनिया में अच्छी खासी पहचान बना ली। पिछले काफी लंबे समय से परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष राघव चोपड़ा को डेट कर रही थी। इसी बीच परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किया है जिसमें परिणीति चोपड़ा मालदीप में वेकेशन पर गई हुई है।

वेकेशन पर गई परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने अपनी वेकेशन का वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टा हैंडल पर साझा किया है। इसे वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा मालदीव में साइकिल चलाती हुई नजर आ रही हैं और अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। इसके साथ परिणीति चोपड़ा वेकेशन के दौरान समुद्र किनारे आराम फरमाते हुई देखी जा सकती हैं। परिणीति चोपड़ा के वेकेशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस को आई राघव की याद

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा की इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस के अलावा और कोई नहीं दिख रहा है। जिस कारण परिणीति चोपड़ा के फैंस राघव चड्ढा के बारे में कमेंट कर पूछ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘चड्ढा साहब भी साथ हैं क्या?’तो अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा है कि ‘वाह राघव चड्ढा वाह, बेहतरीन च्वाइस. बेस्ट ऑफ लक ’।