बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा (Parineeti Chopra) अभी हाल ही में इंडिया लौटी हैं। अभी हाल ही में परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया था। इंडिया लौटते ही परिणीति चोपड़ा लाल बाग राजा के दर्शन करने पहुंची हैं। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ट्रेडिशनल अवतार में नजर आई है। परिणीति चोपड़ा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें परिणीति बला की खूबसूरत लग रही हैं।

रेड शरारा सूट में लगी बेहद खूबसूरत

राघव चड्ढा की पत्नी और बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा आज यानी 13 सितंबर को लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंची है। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने खूबसूरत रेड कलर का शरारा सूट पहना हुआ था ‌ इस सूट पर आगे की तरफ मिरर वर्क किया गया था। परिणीति चोपड़ा ने अपने लुक को बेहद लाइट मेकअप और बालों को हाफ टाई करके पूरा किया है। इस दौरान परिणीति चोपड़ा बला की खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने अपने फैंस से भी मुलाकात थी और हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया भी किया है।

भीड़ के बीच से एक्ट्रेस ने किये दर्शन

परिणीति चोपड़ा की जो तस्वीर और वीडियो सामने आ रहे हैं उन्हें देखा जा सकता है की एक्ट्रेस भीड़ के बीच से लालबागचा राजा के दर्शन करती हुई नजर आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा की इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी तेजी से पसंद किया जा रहा है। परिणीति चोपड़ा के अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म में नजर आई थी।