बॉलीवुड ऐक्ट्रेस नोरा फतेही फिल्मफेयर के लेटेस्ट एडिशन की कवर गर्ल बनीं। ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीर शेयर भी की हैं। इस फोटोशूट में नोरा का कातिलाना अंदाज फैन्स को काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है। नोरा का यह कातिलाना फोटोशूट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। नोरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जो तस्वीर शेयर की हैं। उसमें ओरेंज कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा मारने आए हो। 500 फीस, डिटेंशन कैंप में क्लासेज… 1951 में शुरू हुई वो क्रांति जिसने आजाद भारत को विकास के ट्रैक पर दौड़ाया हाल ही में नोरा फतेही की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जिसमें वह व्हाइट कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आई थीं। नोरा की यह तस्वीर में काफी सुर्खियां बटोरी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा को आखिरी बार भुज: द प्राइड आॅफ इंडिया में देखा गया था। इस फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था और फिल्म को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।