मुंबई। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में इस हफ्ते कंटेस्टेंट ने पार्टनर के साथ स्टंट किए। जिनमें से दो को एलिमिनेट कर दिया गया। इस दौरान वरुण सूद और दिव्यांका त्रिपाठी इस हफ्ते के एलिमिनेशन से सुरक्षित रहे। रविवार को बाकी कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला हुआ। जिसके बाद आदित्य सिंह और निक्की तंबोली शो से बाहर हो गए।
पार्टनर स्टंट
रोहित शेट्टी ने पहले से जो पार्टनर बने थे उन्हें एक्सचेंज कर दिया था। स्टंट के लिए विशाल आदित्य सिंह-निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला-राहुल वैद्य, सना मकबूल-अनुष्का सेन और अर्जुन बिजलानी-श्वेता तिवारी की जोड़ी बनी थी।
अर्जुन-श्वेता सुरक्षित
पहला स्टंट अंडरवाटर था जिसमें एक कंटेस्टेंट को कंटेनर के अंदर बंद रहना था जबकि दूसरे को उसे खोलना था। इस टास्क को अभिनव-राहुल और अर्जुन-श्वेता के बीच किया गया। अर्जुन-श्वेता ने अपना टास्क पूरा कर लिया जबकि अभिनव-राहुल एलिमिनेशन राउंड में पहुंचे।
निक्की पर भड़के कंटेस्टेंट
दूसरा टास्क सना-अनुष्का और विशाल-निक्की के बीच हुआ। इस टास्क में सना-अनुष्का सुरक्षित हो गए। वहीं निक्की के टास्क नहीं करने की वजह से विशाल भी उनके साथ एलिमिनेशन राउंड में पहुंच गए। इसमें टीमों को एक हैंगिंग प्लेटफॉर्म पर खड़ा होना था, दोनों भागीदारों को प्लेटफॉर्म पर आगे बढ़ना था और काली रस्सी की मदद से एक पुल बनाना था।
कौन हुआ एलिमिनेट
एलिमिनेशन टास्क में विशाल-निक्की और अभिनव-राहुल के बीच मुकाबला हुआ। दोनों ही जोड़ियों ने टास्क कंप्लीट किया। विशाल-निक्की को टास्क करने में 4 मिनट और 50 सेकंड का वक्त लग गया। वहीं अभिनव-राहुल ने इसे करने में 4 मिनट 40 सेकंड में कर लिया। नतीजतन, विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली शो से बाहर हो गए।