सबसे सेक्सिएस्ट एशियन महिला निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। उन्होंने काली- एक अग्निपरीक्षा टीवी शो से अपने करियर की शुरूआत की थी। दिल्ली की रहने वाले नेहा शर्मा देखते ही देखते कब इस माया नगरी की निया बन गईं किसी को पता नहीं चला। एक के बाद एक कई हिट शोज करने के साथ ही निया शर्मा ने खुद की पर्सनैलिटी काम करना शुरू किया। टीवी में भोली भाली दिखने वाली निया आज एशिया की सबसे हॉट लड़कियों में शुमार होती हैं। निया खतरों के खिलाड़ी की विनर रह भी रह चुकीं हैं। सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों से आग लगाने वाली निया इंडस्ट्री अपने बोल्ड अंदाज और हाजिर जवाबी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन निया के लिए ये सफर इतना आसान नहीं रहा। निया शर्मा का असली नाम नेहा है। उनका जन्म दिल्ली में 17 सितंबर 1990 में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही की थी। मीडिया स्टडीज की डिग्री हासिल करने के बाद, उन्होंने मॉडलिंग और टीवी जगत में कदम रखा। साल 2010 में उन्हें उनका पहला टीवी सीरियल ‘काली एक अग्निपरीक्षा’ मिला। इस सीरियल में उन्हें काम करने का मौका तो मिला, लेकिन वह पहचान बनाने में असफल रहीं। निया को छोटे पर्दे पर काम करने के कई आॅफर मिल रहे थे। लेकिन उन्होंने साल 2011 में ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में काम करना शुरू कर दिया। शो इतना बड़ा हिट हुआ कि निया घर घर में पहचानी जाने लगीं। शो में उन्होंने मान्वी का किरदार निभाया था और उनकी चुलबुली अदा ने दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली थी। इसके बाद वो जमाई राजा, फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी, इश्क में मरजावा और नागिन 4 जैसे सुपरहिट शो का हिस्सा भी रहीं। 2020 में नेहा फिर से फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में भी नजर आईं और शो को जीता भी। आपको जानकार हैरानी हो सकती है लेकिन निया शर्मा 3 बार एशिया की सबसे सेक्सी वुमन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। दरअसल, ब्रिटिश न्यूजपेपर ईस्टर्न आई ने एशिया की 100 सेक्सी महिलाओं की लिस्ट जारी की थी, जिसमें दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद निया को तीसरा स्थान मिला था। इस सर्वे में निया ने इस लिस्ट में आलिया और कैटरीना जैसी टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस को पछाड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *