नई दिल्ली । ‘नागिन’ फेम सुरभि चंदना ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से सभी को चौंका दिया। उनके फैन्स को तो पता है कि वह जल्द ही शादी करने वाली हैं लेकिन उन्होंने बेबी शावर की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह बात उन्होंने अपनी करीबी दोस्त नेहालक्ष्मी अय्यर की बैचलर पार्टी की तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया। नेहालक्ष्मी को लोग ‘इश्कबाज’ शो सो जानते हैं। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड रुद्रांश जोशिल के साथ 22 फरवरी को शादी करने जा रही हैं। उससे पहले उन्होंने एक बैचलर पार्टी का आयोजन किया।

सुरभि ने पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो गर्ल गैंग के साथ मस्ती कर रही हैं। इस मौके के लिए ड्रेस कोड पिंक कलर रखा गया। नेहा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है। होने वाले दूल्हे रुद्रांश ने मैचिंग आउटफिट पहना है। सुरभि ने बताया कि ‘इश्कबाज’ की टीम के साथ किस कदर की बॉन्डिंग है। शो के खत्म होने के बाद भी उनकी दोस्ती बरकरार है। उन्होंने यह भी बताया कि नेहालक्ष्मी की शादी के बाद उनकी शादी है।
बेबी शावर के बारे में बताया
सुरभि लिखती हैं, ‘हमारे ग्रुप की सेकेंड लास्ट शादी नेहाल्क्ष्मी की है जिसे सेलिब्रेट करने के लिए हैं। पूरी रात सिर्फ प्यार, क्रेजी हंसी, थोड़े आंसू, डांस से फ्लोर पर धमाल मचा दिया। सेलिब्रेशन के शॉट्स। एक दूसरे के लिए शुभकामनाएं। हमने इस ग्रुप को बनाए रखने की हमेशा कोशिश की। उस बॉन्ड के लिए जो मजबूत बना हुआ है। नोट- शादी के बाद एक दूसरे के बेबी शावर में शामिल होंगे।’
मार्च में करेंगी शादी
सुरभि अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड संग सात फेरे लेंगी। दोनों 13 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2024 में वह शादी करने वाली हैं। अभी तक उन्होंने शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया है।