ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभु उपहार भवन माधौगंज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोपाल से पधारी मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्रीमती सुनीता यादव, स्थानीय केंद्र प्रमुख ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी, बीके प्रहलाद उपस्थित थे।

कार्यक्रम के शुभारंभ में बी.के. आदर्श दीदी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में यदि सादगी और सत्यता है तो वह हर क्षेत्र में सफल हो सकता है। आज के दौर में लोग शॉर्टकट ढूढ़ते है। जबकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता मेहनत ईमानदारी और लगन से कार्य करने पर ही सफलता मिलती है। 

उन्होंने आगे कहा कि हम कितने भी व्यस्त क्यों न हो परंतु थोड़ा समय हमें अपने लिए अवश्य निकालना चाहिए। जिसमें हम ध्यान आदि कर सकें। ध्यान से हम ऊर्जावान और सदा खुश रह सकते है। राजयोग ध्यान हमें शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में बहुत मदद करता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्रीमती सुनीता यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया में आज कई लोग बहुत दुःखी और परेशान हैं। इन सबसे छूटने के लिए आध्यत्मिकता हमें बहुत मदद करती है। आज हर उस व्यक्ति को अपने जीवन में आध्यात्मिकता का समावेश करना चाहिए जिसके जीवन में उतार चढ़ाव बहुत आते है। हमने जब सहज रीति से ही अपने जीवन में राजयोग ध्यान को आत्मसात किया तो बहुत सकारात्मक अनुभव हुए। पिछले एक दशक से भी अधिक समय से ध्यान हमारे जीवन का हिस्सा है। यह मेरा सौभाग्य रहा कि ब्रह्माकुमारीज ग्वालियर केंद्र के माध्यम से मुझे आध्यत्मिकता से जुड़ने का मौका मिला। उन्होंने आगे कहा कि जब आपके सामने तरह-तरह की परिस्थितियों हैं और आपका मन स्थिर नहीं है अंदर से शांत नहीं है विचलित है तो परिस्थितियों को सही ढंग से समझ नहीं पाते। लेकिन आपका मन जब शांत और स्थिर है तब आप निरपेक्ष भाव से साक्षी भाव से उसको देख रहे होते हैं। तो आपको हर परिस्थिति पर विजय पाने में मदद मिल सकती है। ध्यान मन को शांत रखने का सबसे अच्छा तरीका है।

कार्यक्रम में बीके प्रहलाद भाई ने अपने विचार रखे तथा अन्त में सभी का आभार व्यक्त किया।