भिण्ड। राज्यसभा चुनाव के बाद अब उपचुनावों के लिए बिसात बिछने लगी है। कांग्रेस का टिकट इस बार आसान नहीं है। स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हर सीट का सर्वे करा रहे है और जीताउ उम्मीदवार को ही टिकट देने के पक्ष में है। भिण्ड जिले के मेहगांव से इस बार कांगे्रस के टिकिट के दावेदारों की लंबी लिस्ट है, लेकिन कांगे्रस का सबसे ज्यादा ताकतवर प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी को माना जा रहा है। लंबे समय से कांगे्रस के जिला महामंत्री रहकर क्षेत्र की समस्याओं के लिए संघर्ष करते रहे है। अशोक त्रिपाठी को क्षेत्र में पहचान की जरुरत नहीं है। कांगे्रस के तमाम दावेदार भोपाल में टिकिट के लिए अपनी दावेदारी के लिए प्रयास कर रहे हैं जबकि अशोक त्रिपाठी मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के बीच जाकर अपना पक्ष रख रहे है। यहां के जागरुक मतदाताओं का रुझान भी कांगे्रस के नेता अशोक त्रिपाठी की ओर है।
भिण्ड जिले की मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से कांगे्रस के संभावित प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी की सक्रियता से लगता है अगर पार्टी आलाकमान ने उनको अपना प्रत्याशी बनाया तो भाजपा के लिए मुसीबत खडी हो सकती है। कांगे्रस के अशोक त्रिपाठी को जहां सभी वर्ग का अच्छाखासा समर्थक है, वहीं पार्टी स्तर के सभी कार्यकर्ताओं की भी मंशा है कि इसबार अशोक त्रिपाठी को ही पार्टी आलाकमान टिकिट देकर जीतसुनिश्चिित करे।