नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर के नए दाम आने से जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है. देश में एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव 250 रुपये महंगे कर दिए गए हैं। हालांकि ये इजाफा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर किया गया है।

बता दें कि घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत मिली है। क्योंकि हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े थे वहीं 22 मार्च को ही कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता किया गया था।

एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये की वृद्धि

लंबे समय के बाद लोगों को पेट्रोल-डीजल और एलपीजी बढ़ते दामों से काफी परेशानी हो रही है। याद हो कि 22 मार्च को बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। बता दें कि 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से दिल्ली में 2253 रुपये का मिलेगा। मुंबई में 2205 रुपये में मिलेगा।

गौरतलब है कि कोलकाता में अब सिलेंडर 2087 रुपये के बजाय 2351 रुपये और मुंबई में 1955 की जगह 2205 रुपये में बिकेगा। चेन्नई में अब ये सिलेंडर 2138 रुपये की बजाय 2406 रुपए में मिलेगा। आपको ये भी बता दें कि 1 अप्रैल को जेट फ्यूल यानी एटीएफ के दाम 2 फीसदी से बढ़ाकर 1,12,925 किलोलीटर हो गई है. पहले यह 1,10, 666 रुपये किलोलीटर थी। वहीं नई दरें 15 अप्रैल 2022 को लागू होंगी।

चुनाव के बाद लगातार बढ़ रहे हैं दाम पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। 22 मार्च को, सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपए की वृद्धि हुई। इससे पहले 6 अक्टूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। आज (1 अप्रैल) यानी नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन भी, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 949.50, कोलकाता में 976, मुंबई में 949.50 और चेन्नई में 965.50 में उपलब्ध हैं.