मुंबई ।  सिटाडेल के भारतीय संस्करण का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मूल सीरीज में प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। वहीं, इसके भारतीय रूपांतरण में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु को मुख्य भूमिकाओं के लिए चुना गया। वहीं आज सीरीज के निर्माताओं ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए इसके भारतीय संस्करण के आधिकारिक शीर्षक का खुलासा कर दिया। साथ ही उन्होंने सीरीज के विस्तारित कलाकारों के बारे में भी जानकारी साझा की। प्राइम वीडियो ने रुसो ब्रदर्स के जरिए तैयार की गई स्पाई एक्शन वेब सीरीज सिटाडेल के भारतीय संस्करण का शीर्षक सिटाडेल: हनी बनी है।सिटाडेल यूनिवर्स के भारतीय संस्करण का शीर्षक सिटाडेल: हनी बनी होगा।

 वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका निभाएंगे। जहां सामंथा कथित तौर पर हनी का किरदार निभाने वाली हैं, वहीं धवन बनी का किरदार निभाएंगे। सिटाडेल: हनी बन्नी एक प्रेम कहानी के साथ एक गंभीर स्पाई एक्शन थ्रिलर सीरीज होगी, जो 90 के दशक की जीवंत टेपेस्ट्री पर आधारित होगी।सीरीज के कलाकारों की बात करें तो सिटाडेल: हनी बनी में वरुण और सामंथा के अलावा के के मेनन, सिमरन, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार, काशवी मजमुंदर, साकिब सलीम और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।

वरुण और सामंथा निर्देशक राज निदिमोरू और कृष्णा डीके के साथ ग्लोबल स्पाई फ्रेंचाइजी सिटाडेल के भारत चैप्टर के शीर्षक और पहली झलक लॉन्च करने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए।रात बाकी की धुन पर सेट 1990 के दशक की सीरीज सिटाडेल: हनी बनी के फर्स्ट लुक वीडियो में धवन और रूथ प्रभु दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। शो की अन्य जानकारी प्राइम वीडियो के स्लेट अनाउंसमेंट इवेंट प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स में दी गई, जिसे फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया। इवेंट में वरुण धवन ने कहा कि वे प्राइम वीडियो की हिट सीरीज द फैमिली मैन का दूसरा सीजन देखने के बाद राज और डीके के साथ काम करना चाहते थे। उन्होंने फोन उठाया और उनसे पूछा कि वे उनके साथ कैसे सहयोग कर सकते हैं? तब निर्देशकों ने कहा था कि वे सीरीज पर काम कर रहे हैं।