भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस द्वारा यहां मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार करीब एक घंटे की इस मुलाकात में कमलनाथ ने गांधी के साथ विभिन्न राजनीतिक मुद्दों एवं संगठन के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। पांच राज्यों में चल रहे चुनावों , विभिन्न राजनैतिक मुद्दों ,वर्तमान परिस्थितियों एवं आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुयी।

  कमलनाथ ने गांधी को मध्यप्रदेश में एक फरवरी से प्रारंभ होने जा रहे कांग्रेस के प्रदेशव्यापी ‘घर चलो घर-घर चलो अभियान’ की भी जानकारी दी। साथ ही चल रहे सदस्यता अभियान एवं संगठन के विभिन्न विषयों की भी उन्हें अवगत कराया।