भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के लिए आज यहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुलाकात के लिए कांग्रेस के दोनों नेता और चुने हुए किसान मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। मुलाकात के लिए लगभग 12 बजे का समय तय किया गया था। सिंह टेम और सुठालिया परियोजना के डूब प्रभावितों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए लगातार समय मांग रहे थे।