साउथ इंडस्ट्री ने साल की शुरुआत में ही धमाका कर दिया। 12 जनवरी को आई तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ ने दुनियाभर में भौकाल काटा हुआ है। ऐसे में साउथ की पिक्चरों में बॉलीवुड स्टार्स काम करते दिख रहे हैं। जबकि साउथ के डायरेक्टर्स बॉलीवुड सितारों के साथ आकर पिक्चर बना रहे हैं। इसी बीच श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर चर्चा में बनी हुई है। मामला उनकी अगली पिक्चर से जुड़ा है। ये तो आप जानते हैं कि, जूनियर NTR की ‘देवरा’ में जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें आईं कि, रणबीर कपूर की रामायण में मां सीता वाले रोल के लिए जान्हवी को अप्रोच किया गया है। हालांकि, बाद में मेकर्स ने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
‘रामायण’ को लेकर फिल्मी गलियारों में चल रही अफवाह पर विराम लग गया है। अब जान्हवी कपूर की अगली पिक्चर को लेकर कुछ पता लग गया। ऐसा कहा जा रहा है कि, RRR सुपरस्टार के साथ जान्हवी कपूर पिक्चर करने जा रही हैं। RC16 को बुच्ची बाबू सना बना रहे हैं। जिन्होंने ‘उप्पेना’ को डायरेक्ट किया था।
cinejosh की एक रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक, जान्हवी कपूर ने अपना प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। जो साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ होगा। RC16 में वो रामचरण के साथ काम करती नजर आएंगी। ऐसा बताया जा रहा है कि, इस पिक्चर का डायरेक्शन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं। इस पिक्चर में जान्हवी कपूर से पहले सामंथा रुथ प्रभु और राशा थडानी का नाम सामने आ रहा था।
ऐसा कहा जा रहा है कि, सभी तरह की अफवाहों पर विराम लगाते हुए जान्हवी कपूर ने इस प्रोजेक्ट को एक्सेप्ट कर लिया है। RC16 में जान्हवी कपूर तेलुगु सिनेमा के दो दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि, RC16 को लेकर काम भी शुरू किया जा चुका है। इस पिक्चर को एआर रहमान अपना संगीत देंगे।
वहीं जान्हवी कपूर की पाइपलाइन में इस समय कई फिल्में हैं। सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड पिक्चरों पर भी वो लगातार काम करती नजर आ रही हैं। हालांकि, रामचरण के साथ इस पिक्चर को लेकर जान्हवी कपूर ने अबतक कोई ऐलान नहीं किया है। इसमें कितनी सच्चाई है, ये तो ऑफिशियल ऐलान के बाद ही पता लग पाएगा।