इंदौर। भारत देश में ग्रीन फंगस का पहला मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के अरविंदो अस्पताल में एक मरीज के फेफड़ों में हरे रंग का फंगस मिला है। इंदौर के चिकित्सा विभाग ने मरीज को मुंबई शिफ्ट कर दिया है। 

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग, इंदौर से डॉक्टर अपूर्व तिवारी ने बताया कि हमें अरविंदो अस्पताल से एक 33 वर्षीय व्यक्ति के फेफड़ों की जांच में एक ग्रीन रंग का फंगस मिला, उसके रंग के आधार पर उसे ग्रीन फंगस का नाम दे रहे हैं। यह देश में इस तरह का पहला मामला है। मरीज को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *