भोपाल।  स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की 75वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम प्रदेश में जोश के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान भोपाल में झंडा फहराएंगे, वहीं सभी जिलों के मुख्यालयों पर मंत्री और कलेक्टर झंडा फहराएंगे। इस आयोजन में पुलिसकर्मियों, समेत स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान भी किया जाएगा। शुक्रवार को राजधानी समेत सभी जिलों में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को स्वतंत्रता दिवस की परेड होगी। इस दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तिरंगा फहराएंगे। प्रदेश के करीब 110 पुलिस कर्मियों समेत 11 स्वतंत्रता सेनानी और 81 लोकतंत्र सेनानियों का भी सम्मान किया जाएगा।

इसके लिए शुक्रवार को सुबह फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इसमें कई खामियों को दूर किया गया। पुलिस के बैंड आकर्षक धुनों को बजा रहे थे। प्रशासन के कई अधिकारी कार्यक्रम की तैयारी करते हुए नजर आ रहे थे। बारिश से बचाव, समेत वाहनों के आने-जाने के रास्ते, समेत वीवीआईपी और आम जनता के बैठने के लिए व्यवस्था कर रहे थे। फुल ड्रेस रिहर्सल में डीजीपी विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, कमिश्नर कवींद्र कियावत, एडीजीपी ए साईं मनोहर, कलेक्टर अविनाश लवानिया, डीआईजी इरशाद वली मौजूद थे।

पुलिस कर्मियों का होगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन में कई पुलिसकर्मियों का सम्मान किया जाएगा। उनके शौर्य और जज्बे के लिए उन्हें मेडल दिेए जाएंगे। इनमें ऐसे पुलिसककर्मी और अधिकारी भी शामिल होंगे जो कोरोना की दूसरी लहर में अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की जान बचाने में जुटे रहे।

नहीं होंगे बच्चों के कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार स्कूली बच्चों के रंगरंग कार्यक्रम नहीं हो पाएंगे। इस कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चों को भी नहीं बुलाया गया है। बच्चों के कई कार्यक्रम स्कूल स्तर पर ही वर्चुअल तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं। क्योंकि कोरोना के खतरे को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। इस आयोजन में भाग लेने से पहले सेनेटाइजर समेत सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी से मास्क पहनकर आने को कहा गया है।

स्वतंत्रता सेनानियों का होगा सम्मान

इस आयजन में 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी सम्मान किया जाएगा। उन्हें मुख्य आयोजन में बुलाने की जगह उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ ही 81 लोकतंत्र सैनानियों का भी सम्मान किया जाएगा। उन्हों शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *