ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर के एक होटल संचालक के पुत्र की आज सुबह तडके गोली मारकर हत्या कर दी गई। होटल संचालक विनोद जैन भाजपा नेता है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भिण्ड शहर के इटावा रोड स्थित पन्ना होटल में ही होटल संचालक विनोद जैन का परिवार रहता है। विनोद जैन का 23 वर्षीय पुत्र प्रणाम जैन होटल के एक कमरे में सो रहा था। आज सुबह 4 बजे के लगभग अज्ञात लोग होटल में घुसे औा प्रणाम जैन के ताबड तोड गोलिया मारी जिससे प्रणाम जैन की मौके पर ही मौत हो गई। जैन के 5 गोलिया लगी है।
फायरिंग की आवाज सुनकर होटल कर्मचारी कमरे में पहुंचे, तब तक हमलावर भाग चुका था। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक असित यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।