बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मलाइका अरोड़ा के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनके पिता अनिल अरोड़ा ने आज सुबह घर की छत से कूद कर जान दे दी है। पिता की मौत से मलाइका अरोड़ा एकदम से टूट गई है जिस वक्त मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत हुई उसे वक्त एक्ट्रेस पुणे में थी। पिता की मौत के बाद मलाइका अरोड़ा ने अपना पहला पोस्ट शेयर किया है इस दौरान मलाइका अरोड़ा काफी भावुक होती हुई नजर आई है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने अपने पिता को बेस्ट फ्रेंड बताया है।

मलाइका अरोड़ा ने लिखा इमोशनल पोस्ट

पिता की मौत के बाद मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा,”हमें अपने प्रिय पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। वह एक दयालु आत्मा, एक समर्पित दादा, एक प्यार करने वाले पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे, हम इस नुकसान से गहरे सदमे में हैं और हम मध्य प्रदेश से गोपनीयता का अनुरोध करते हैं और कठिन समय के लिए शुभकामनाएं देते हैं। हम आपके समझपूर्ण समर्थन और सम्मान की कृतज्ञता के साथ सराहना करते हैं।”

पिता की मौत की खबर सुनते ही दौड़ी भागी आई मलाइका

जिस वक्त मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या की उस वक्त मलाइका अरोड़ा मुंबई से बाहर पुणे में थी पिता की मौत की खबर सुनते ही मलाइका अरोड़ा दौड़ती भागती मुंबई आ गई। इस दौरान मलाइका अरोड़ा के चेहरे पर पिता को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। मलाइका अरोड़ा को ढांढस बंधाने के लिए उनके पूर्व पति अरबाज खान तुरंत ही पहुंच गए। इस दौरान सैफ अली खान के साथ करीना कपूर भी पहुंची थी।