नई दिल्ली। सलमान खान बॉलीवुड के सबसे महंगे सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्हें कास्ट करने में फिल्ममेकर्स के पसीने छूट जाते हैं। क्योंकि वह इतनी फीस चार्ज करते हैं। जिसे दे पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

सलमान खान का नेटवर्थ करोड़ों रुपये में हैं। इसके बावजदू वह परिवार के साथ छोटे से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहना पसंद करते हैं। एक तरफ बॉलीवुड सितारे मुंबई में लग्जीरियस और बड़े-बड़े बंगलों में रहते हैं। वहीं सलमान खान को अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहना पसंद है। लेकिन शायद ही आपको पता नहीं होगा कि सलमान खान कई प्रॉप्रटीज के मालिक हैं। जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में है। सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट दिखने में छोटा है लेकिन उसमें हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। सलमान अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में रहते हैं। वहीं उनके पैरेंट्स फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं।

उनके इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये बताई जाती है। सलमान विदेशों में वेकेशन मनानने बहुत कम जाते हैं। इससे अच्छा वह पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। लगभग 150 एकड़ में फैला सलमान खानका ये फार्महाउस जिम, पूल और अन्य तरह की सुविधाओं से लैस है। इस फार्महाउस की कीमत 80 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान का मुंबई के धारावी के पास गोराई में एक बीच हाउस है। जिसे उन्होंने अपने 51वें जन्मदिन पर खरीदा था। इस घर में स्विमिंग पूल, जिम और मूवी थियेटर जैसी सुविधाएं हैं। इस प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा सलमान खानने कुछ समय पहले मुंबई के बांद्रा में एक 4बीएचके फ्लैट खरीदा है। जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है। ये भी बताया जाता है। कि बॉलीवुड के अन्य सितारों की तरह सलमान का भी दुबई में बुर्ज खलीफा के पास डाउनटाउन में एक घर है. सलमान जब भी दुबई जाते हैं तो वह उसी घर में रहते हैं।