इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर आज एक यात्री विमान में आई तकनीकी खराबी के चलते उड़ान को रद्द कर दिया गया। निजी विमानन कंपनी द्वारा यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। विमानतल निदेशक ने बताया कि यात्री विमान संख्या यूकेएन 213 में उड़ान भरते समय तकनीकी समस्या सामने आई। इंदौर से दिल्ली जाने वाली इस विमान में एक सौ के लगभग यात्री सवार बताये जा रहे हैं। सुबह 8 बजे जैसे ही विमान उड़ान भरने के लिए तैयार हुआ, तभी पायलट को तकनीकी खामी महसूस हुई और उसने उड़ान नहीं भरने का निर्णय  लिया। सभी यात्रियों को सकुशल विमान से नीचे उतार लिया गया। निजी विमानन कंपनी यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *