जबलपुर। बुरहानपुर नगर निगम के इंजीनियर को लोकायुक्त ने आज शुक्रवार को 1 लाख 50 हजार की रिश्वत के रंग लगे हुए नोटों के साथ दबोच लिया। आरोपी वॉल पेंटिंग के बिल के भुगतान के एवज में रकम की मांग कर रहा था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है।
जानकारी अनुसार बुरहानपुर नगर निगम में पदस्थ इंजीनियर अहमद खान 21 लाख रुपए के वॉल पेंटिंग के बिल के भुगतान के लिए लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसके बाद पीडि़त ने लोकायुक्त में शिकायत की। जिसके बाद लोकायुक्त ने पीडि़त को 1 लाख 50 हजार रुपए के रंग लगे हुए नोट दिए और तय प्लान के अनुसार जैसे ही रिश्वतखोर इंजीनियर ने पीडि़त ने रिश्वत के रंग लगे हुए 1 लाख 50 हजार रुपए लिए, इंदौर लोकायुक्त ने दबोच लिया। इस कार्रवाई के बाद नगर निगम में हड़कंप की स्थिति है।