दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे के सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री को उनके बढ़े हुए वजन के चलते ट्रोल किया गया और कहा जाने लगा कि वह प्रेग्नेंट हैं। अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो साझा कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
रअसल, दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खुश होकर डांस करती नजर आ रही हैं। अपनी इस वीडियो के साथ दिव्यांका ने उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों को भी लंबा सा पोस्ट लिखकर कराया जवाब दिया है। अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा, ‘जिंदगी की धुन पर बिना रुके डांस कर रही हूं। कुछ कमेंट्स को पढ़कर लिखने पर मजबूर हो गई- मेरे पास सपाट पेट नहीं है, जैसा कि आदर्श महिला छवि को चित्रित किया गया है। इसके साथ एडजस्ट करो।’
इसके आगे दिव्यांका ने लिखा, ‘मुझे दोबारा मत पूछना कि मैं प्रेग्नेंट हूं या मोटी हूं! मैंने पहले ही सोचा था कि मैं इस वीडियो को हटा देती हूं…लेकिन नहीं…मैं ऐसा नहीं करूंगी। आप जो चाहते हैं कि लोग एक निश्चित तरीके से दिखे, वो अपना माइंड सेट बदल लें। मैं मोटी भी नहीं हूं और कुछ लोग भद्दे कमेंट्स करते हैं। आप उन लोगों के साथ कितने कठोर होंगे, जिन्हें वास्तव में मोटापे की समस्या होगी। धिक्कार है उन बेवकूफों पर जो सोशल मीडिया पर बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं हैं। पहले यह वीडियो आजादी से नाचने के बारे में था…लेकिन अब यह आजादी से जीने के बारे में है। मैंने उन लोगों को ब्लॉक कर दिया है, जो मानसिक रूप से बदसूरत हैं। अगर वे बुरे हैं, तो मैं शैतान हूं।’
दिव्यांका के इस कदम की उनके दोस्त और फैंस भी तारीफ कर रहे हैं। ‘ये है मोहब्बतें में उनके ऑनस्क्रीन बेटी बनी रुहानिका धवन ने लिखा, ‘आगे बढ़ो, तुम सुंदर और प्रेरक हो।’ बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 9 जुलाई 2016 को शादी की थी। दोनों ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर मिले थे और कई बार दिव्यांका के बढ़े वजन के चलते प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ चुकी हैं।