नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत और सुपरहॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी हर बार अपने फैंस से तारीफें पाने के तरीके खोज ही लेती हैं। वह बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। जो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फिटनेस वीडियोज से लोगों को मोटिवेट करती हैं।  लेकिन इस बार दिशा ने एक डांस वीडियो शेयर करके लोगों के होश उड़ा दिए हैं।

इस वीडियो में वह काफी हॉट मूव्स करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिशा पाटनी की लाइव परफॉर्मेंस करती नजर आ रही हैं। वह फिल्म ‘भारत’ के अपने सुपरहिट सॉन्ग ‘स्लो मोशन’ पर हॉट अदाएं बिखेर रही हैं। उनके डांस मूव्स इतने शार्प हैं। कि लोग उनकी तुलना नोरा फतेही से कर रहे हैं। देखिए ये डांस वीडियो इस वीडियो में दिशा पाटनी इतनी प्यारी लग रही हैं।

कि उनपर से निगाहें हट ही नहीं रही हैं। उन्होंने एक स्ट्रिप्ड बिकिनी टॉप के साथ धोती स्टाइल पैंट पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। उनके परफेक्ट फिगर पर उनकी ये ड्रेस बेहद हॉट लुक दे रही है। इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 4 लाख 75 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। दिशा पाटनी बीते साल सलमान खान स्टारर ‘राधे: द मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में नजर आई थीं. वह इन दिनों काफी बिजी चल रही हैं। वह जल्द ही ‘एक विलेन 2’ और योद्धा में नजर आने वाली हैं।