भोपाल ।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मोदी सरकार से किए एक सवाल से भाजपा तिलमिला गई है। दिग्विजय ने केंद्रीय एजेंसियों के अफसरों के तालीबानी नेताओं से मिलने की खबर का हवाला देेकर सोशल मीडिया पर लिखा-यह बहुत गंभीर विषय है। भारत सरकार को इस विषय पर तत्काल वक्तव्य देना चाहिए। क्या भाजपा आईटी सेल इसको संज्ञान में लेकर राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में लेगा? इस पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय का दिमाग ही तालीबानी हो गया है। शिवराज श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बीजेपी ऑफिस में पहुंचे थे। मीडिया ने उनसे दिग्विजय के केंद्र सरकार से पूछे सवाल पर प्रतिक्रिया मांगी। जिस पर शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह मानसिक रूप से तालिबानी हो गए हैं।

दिग्विजय सिंह के केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों के तालिबान से संपर्क होने और उसकी जांच करने के सवाल भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय सिंह किस -किस के संपर्क में है अभी तो इसकी जांच हो रही है। लेकिन कौन सी एजेंसी जांच कर रही है, इस सवाल को विजयवर्गीय टाल गए। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह को राम मंदिर ट्रस्ट मामले में लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। सारंग ने कहा कि दिग्विजय पाकिस्तानी भाषा बोलते हैं। उनके बैंक एकाउंट और कॉल डिटेल की जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस नहीं चाहती है कि राम मंदिर बने। दिग्विजय सिंह ऐसे बयान देकर पाकिस्तान परस्ती, देश को तोड़ने की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के नाम को बदनाम करने की कोशिश करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *