मुंबई। टीवी की संस्कारी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें और हॉट वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर भी देवोलीना ने येलो बिकनी में फोटो और वीडियो शेयर की है। जिसे देखकर कुछ लोगों ने तो उनकी तारीफ की तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ‘गोपी बहू’ के किरदार को याद दिलाते हुए संस्कारों के बारे में हिदायत दे डाली।
देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो येलो बिकनी पहने नजर आ रही हैं, उन्होंने कमर पर एक स्कार्फ बांधा हुआ है और बेहद मस्ती भरे अंदाज में बेली डांस करती दिखाई दे रही हैं। देवो डांस शुरू करने से पहले फैंस को फ्लाइंग किस भी देती दिख रही हैं।