नई दिल्ली।  दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): राजधानी दिल्ली को आज भी प्रदूषण से राहत नहीं है, आज भी यहां की आबोहवा जहरीली बनी हुई है तो वहीं सुबह-सुबह यहां हल्का कोहरा भी देखने को मिला है। मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से दिल्ली के मौसम पर असर पड़ रहा है और आज यहां के तापमान में कमी आई है। आज यहां पर न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि लगभग आधा नवंबर खत्म होने वाला है लेकिन यहां पर सर्दी पड़नी शुरू नहीं हुई है लेकिन मौसम में परिवर्तन में तेजी से बदलाव आएगा और ये बदलाव जल्द ही देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि दिल्ली में आज भी कई जगहों पर AQI 300 के पार है। स्मोग की मोटी चादर राजधानी में देखने को मिल रही है। The Central Pollution Control Board के मुताबिकआज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी..।

पंजाबी बाग, दिल्ली – डीपीसीसी पीतम पुरा 325 AQI
पूसा, दिल्ली – आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 319 AQI
शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 348 AQI
मुंडका, दिल्ली – भीम नगर 320 AQI
परपड़गंज – 327 AQI
अशोक विहार, दिल्ली – डीपीसीसी- 354 AQI
शून्य और 50 के बीच AQI “अच्छा”

51 और 100 के बीच AQI “संतोषजनक”,
101 और 200 के बीच AQI “मध्यम”,
201 और 300 के बीच AQI “खराब”,
301 और 400 के बीच AQI “बहुत खराब”
401 और 500 के बीच AQI “काफी खराब”
Delhi Pollution
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत के राज्यों में हस्की ठंड ने दस्तक दे दी है। अब लोगों को सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लग गया है। तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल में हल्की बर्फबारी का दौर जारी है, मौसम विभाग ने आज भी यहां पर बर्फबारी की आशंका को व्यक्त किया है। हिमाचल के साथ-साथ उत्तराखंड और कश्मीर में भी बारिश के आसार हैं। तो वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि तमिलनाडु में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है तो वहीं कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है।