सतना। शहर में शादी करने के 45 दिन बाद दंपती ने सुसाइड कर ली। दोनों के शव एक ही फंदे से लटके मिले। पुलिस को मामला घरेलू कलह का लग रहा है। लड़के ने शादी के बाद काम-धंधा छोड़ दिया था।

मामला सतना जिले के ताला थाना के आमिन गांव का है। सोमवार रात शिब्बू साहू (30) और उसकी पत्नी प्रीति साहू (23) ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने​ खिड़की से देखा तो दोनों के शव एक ही रस्सी से फंदे पर लटके मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले को संदिग्ध मानते हुए रीवा से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई।

जांच में चूड़ियां टूटीं मिली हैं। आशंका है कि सुसाइड के दौरान या छीनाछपटी के चक्कर में चूड़ियां टूटी होंगी। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह सामने आएगी।

डेढ़ महीने पहले शिब्बू साहू ने 30 अप्रैल 2021 को प्रीति साहू के साथ शादी की थी। शिब्बू ट्रक ड्राइवर था और शादी के बाद घर पर ही रह रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *