भोपाल। MP के शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों को लेकर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाया है। CM चौहान ने ट्वीट के माध्यम से पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस पर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य में कमी की है। BJP शासित राज्यों में पेट्रोल एवं डीजल पर वैट और अतिरिक्त कर कम कर दिए गए हैं। कांग्रेस शासित राज्यों ने अभी तक इनके दाम नहीं घटाए हैं। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व बताए कि कांग्रेस शासित राज्य इस संबंध में कब निर्णय लेंगे।
चौहान ने एक अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म के सर्वे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शिखर पर रहने पर कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की अद्वितीय नेतृत्व क्षमता को भारत ही नहीं, बल्कि विश्व भी स्वीकार कर रहा है। वैश्विक नेता के तौर पर उनकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है।त्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत तमाम कार्यकारिणी के सदस्य शामिल रहे। BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने आभासी माध्यम से बैठक में भाग लिया। प्रधान ने बताया कि इस बार पार्टी ने एक अनोखी पहल की है। सभी प्रतिभागियों का डिजिटल हस्ताक्षर करके पंजीकरण किया गया है। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर मंथन और अन्य समसामयिक मुद्दों को लेकर भी इस कार्यकारिणी में चर्चा की गयी।