योध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई… मन भावुक है… निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे… आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है… हर मन में राम नाम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं…ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर सीएम योगी ने की सभी को बधाई दी। इस दौरान योगी ने कहा कि 500 साल बाद मन भावुक हुआ है। योगी ने कहा कि भावों को प्रकट करने के लिए शब्द नहीं है। योगी ने कहा कि आज के दिन पूरा राष्ट्र राममय हो चुका है। बोले इस दिन की प्रतिक्षा में 5 सदी बीत गई। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक समाज ने एक लंबी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि रामलला की अलौकिक छवि है। मंदिर वहीं बना है, जहां संकल्प लिया गया था।