गांधीनगर। गुजरात में आज एक बड़े और बहुत हद तक नाटकीयता भरे राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यहां राजभवन में अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौपने के बाद श्री रूपाणी ने पत्रकारों  कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से त्यागपत्र दिया है। अब वह पार्टी में जो भी जिम्‍मेदारी मिलेगी उसे निभायेंगे। दो बार मुख्यमंत्री रहे श्री रूपाणी ने इसके लिए प्रधानमंत्री  मोदी का आभार भी प्रकट किया। ज्ञातव्य है कि अगले साल ही राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। रूपाणी के इस्तीफे को इससे जुड़ी सत्तारूढ़ भाजपा की चुनावी रणनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है।इस बीच, रूपाणी के उत्तराधिकारी को अब तक घोषित नहीं किया गया है। श्री रूपाणी ने आज सुबह ही एक कार्यक्रम में शिरकत की थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विडीओ कानफ्रेंसिंग के जरिए सम्बोधन किया था।  रूपाणी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेहद करीबी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *