ग्वालियर। श्योपुर-शिवपुरी और दतिया में बाढ़ का रौद्र रूप है। इसके चलते सुदूर गांवों में फंसे ग्रामीणों को निकालने के लिए सेना ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। वहीं सिंध किनारे बसे गांवों में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी दौरा कर पीड़ितों को हर संभव सहायता देने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।

दतिया के पाली गांव में सेना ने टापू पर फंसे 43 ग्रामीणों को निकालने का आॅपरेशन शुरू कर दिया है। खबर है कि सेना ने अबतक 17 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाल लिया है। 26 ग्रामीणों के साथ तहसीलदार सुनील भदौरिया भी फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने के लिए सेना रेस्क्यू कर रही है।

डबरा में सिंध नदी के पुल पर आवागमन रोका गया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बाढ़ प्रभावित गांव कोटरा पहुंचकर स्थिति को देखा इसके बाद वह बड़ौनकला और औरीना गांव जाएंगे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्य को और गति देने के निर्देश। गृह मंत्री सिंध नदी परबने पुल का निरीक्षण भी किया।  यहां बाढ़ से 30 गांव प्रभावित जिनमें से 1000-500 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है और 1000 लोगों को निकालने के लिए आॅपरेशन जारी है।

मुरैना में यहां चंबल खतरे के निशान पर हैं। 13गांवों में से 250-300 लोगों को सुरक्षित निकाल रेस्क्यूजारी है।

दतिया में 36 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 1000 लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ ही। सबसे ज्यादा प्रभावित गांव पाली, कोटरा चौकी से 45 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

भिंड में 25 गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं। यहां से 800 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ग्राम गिरवसा में 7 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए आॅपरेशन जारी है।

केंद्रीय मंत्री तोमर व सिंधिया ने राहत उपायों को लेकर की चर्चा
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर जिलों के कुछ हिस्सों में अतिवर्षा के कारण उपजी स्थितियों पर चिंता जताई है। उन्होंने तत्काल राहत और बचाव के उपायों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही संभागायुक्त व कलेक्टर तथा दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। श्री तोमर ने प्रशासन से कहा है कि अतिवर्षा से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत शिविरों में शिफ्ट किया जाए तथा वहाँ उनके रहने और भोजन इत्यादि के समुचित प्रबंध किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *