छोटे पर्दे की मश्हूर अभिनेत्री और ‘स्वरागिनी’ फेम अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर वह दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बिना किसी गॉड फादर के तेजस्वी में इंडस्ट्री में इतने कम समय में खास मुकाम हासिल किया है।

आजकल वह एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन 6’ में मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। तेजस्वी टीवी के मोस्ट कन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 की विनर भी रह चुकी हैं। आज अभिनेत्री इतनी फेमस हो चुकी हैं कि उनके चर्चे इंडस्ट्री के कोने-कोने में हैं। तेजस्वी प्रकाश इन दिनों करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में हैं। आज वह अपना 29वां जन्मदिन भी बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा से साथ ही मना रही हैं।

10 जून 1998 को जन्मीं तेजस्वी का पूरा नाम तेजस्वी प्रकाश वायंगणकर है। तेजस्वी के पिता प्रकाश वायंगणकर एक बेहतरीन सिंगर हैं और दुबई में काम करते हैं। तेजस्वी ने करीब चार साल तक शास्त्रीय संगीत की शिक्षा हासिल की है। अभिनेत्री एक बेहतरीन डांसर भी हैं। वह काफी पढ़ी-लिखी भी हैं। तेजस्वी ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद उन्होंने महज 18 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अभिनेत्री के करियर का पहला सीरियल ‘2612’ था जो साल 2012 में टेलीकास्ट हुआ था। इसके बाद उन्होंने स्वरागिनी, पहरेदार पिया की, सिलसिला बदलते रिश्तों का और इन दिनों वह नागिन 6 में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’, ‘किचन चैंपियन 5’, ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’, जैसे कई रियलिटी शोज भी किए हैं।

इस समय तेजस्वी अपने से 10 साल बड़े करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है। इस समय दोनों गोवा में अपना क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि करण से पहले भी तेजस्वी का नाम किसी और के साथ जुड़ चुका है। क्या हुआ? आप भी चौंक गए न। तो चलिए आपको बताते हैं कि वह शख्स कौन से जिसके साथ तेजस्वी के रिश्ते रहे।

बात उन दिनों की है जब तेजस्वी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ कर रही थीं। इस शो में टीवी के हैंडसम एक्टर शिविन नारंग भी थे। दोनों को बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आती थी। वहीं से दोनों के अफेयर की चर्चाओं को हवा मिली। सिर्फ इतना ही सोशल मीडिया पर यह जोड़ी ट्विन (Te Vin) के नाम से वायरल होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि तेजस्वी को इसपर सफाई देनी पड़ गई। दोनों ने हमेशा खुद को अच्छा दोस्त बताया है।