मशहूर गायक अरमान मलिक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ सगाई कर ली है। अरमान साल 2019 से आशना को डेट कर रहे थे। आशना जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। अरमान ने आज सोमवार (28 अगस्त) को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। अरमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
अरमान व्हाइट सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। आशना ने भी व्हाइट वन पीस ड्रेस पहनी है जिसमें रेड फ्लोरल प्रिंट है। पहली फोटो में अरमान घुटने पर बैठकर आशना को रिंग पहना रहे हैं। आशना काफी खुश हैं और वो हंस रही हैं। दूसरी फोटो में दोनों ज्यादा खुशी के मारे इमोशनल हो गए। आशना ने दोनों हाथों से चेहरा छुपा रखा है और अरमान उन्हें बाहों में पकड़े खड़े हैं। आशना की डायमंड एंगेजमेंट रिंग सबका ध्यान खींच रही है।
तीसरी व अंतिम फोटो में अरमान मंगेतर को माथे पर किस कर रहे हैं और आशना ने आंखे बंद कर रखी है। अरमान ने कैप्शन में लिखा, ‘और हमारी हमेशा के लिए जर्नी की शुरुआत अब हुई है।’ अरमान-आशना को टाइगर श्रॉफ, ईशान खट्टर, नीति मोहन, टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सहित कई सेलेब्रिटी और फैंस ने शुभकामनाएं दी हैं।