नई दिल्ली । भारत में इस समय मीडिया में सीमा हैदर की कहानी अभी चल ही रही थी कि, एक और प्रेम कहानी सामने आ गई। इस कहानी में सीमा हैदर का ठीक उल्टा काम हुआ है। जिस प्रकार से सीमा हैदर हमारे भारत देश में आई, उसी प्रकार से हमारे भारत देश की एक लड़की पाकिस्तान में चली गई जिसका नाम अंजू है। जिसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
पाकिस्तान में फातिमा बनी भारत की अंजू एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला दो लोगों के साथ एक बॉलीवुड गाने पर रील बनाती दिख रही है। वीडियो में महिला को अंजू, जबकि दोनों पुरुषों में से एक को अंजू का प्रेमी और दूसरे को ससुर बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि अंजू का उसके पति नसरुल्लाह के साथ-साथ उसके ससुर के साथ भी नजदीकियां हैं। और कहा जा रहा है कि इसने वहां जाकर के एक व्यक्ति के साथ निकाह भी कर लिया है। ऐसे में बहुत से लोग अंजू पाकिस्तानी के बारे में जानना चाहते हैं। इसलिए हम आपको इस आर्टिकल में अंजू पाकिस्तानी की बायोग्राफी हिंदी में दे रहे हैं, ताकि आपको यह पता चले कि अंजू पाकिस्तानी कौन है।
अंजू एक भारतीय महिला हैं जोकि पाकिस्तान में जाकर पाकिस्तानी लड़के से निकाह कर लिया है। इनका पूरा नाम क्या है इसकी जानकारी तो नहीं है, लेकिन इन्हें अंजू पाकिस्तानी इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इन्होंने पाकिस्तान के एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ निकाह किया है।
बताना चाहते हैं कि इनका मायका मध्य प्रदेश राज्य के गुना जिले में मौजूद है। इस प्रकार से यह भी माना जा रहा है कि इनका जन्म मध्य प्रदेश के गुना जिले में हुआ होगा। अंजू पाकिस्तानी का जन्म साल 1989 में हुआ था। अंजू ने जिस पाकिस्तानी व्यक्ति के साथ मुलाकात करने के लिए पाकिस्तान गई थी, उसका नाम नसरुल्ला है।
अंजू थोड़ी समझदार हुई तब इनके माता पिता जी के द्वारा इनका एडमिशन गुना जिले के ही एक प्राइमरी स्कूल में करवा दिया गया था। यहां से इन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई को पूरा किया हुआ था और उसके बाद इन्होंने 10वीं और 12वीं क्लास की पढ़ाई करने के लिए दूसरे स्कूल में एडमिशन लिया। 12वीं क्लास की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने गुना जिले में ही मौजूद कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी पूरी कर ली।
अंजू का विवाह, पहला पति
बताना चाहते हैं कि, अंजू और अरविंद की शादी साल 2007 में इसाई मजहब के रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। अरविंद अपनी बारात लेकर के अंजू के मायका मध्य प्रदेश के गुना जिले में गया था। यहीं पर शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ था और फिर अंजू विदा होकर के बलिया जिले में अरविंद के घर आकर रहती थी। शादी होने के 2 दिनों के पश्चात अरविंद अंजू को लेकर के राजस्थान के भिवाड़ी के इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी करने चला गया था। यहां पर आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, खड़कपुरा गांव में रहने वाली और रिश्ते में अंजू की चाची लगने वाली सुभावती देवी पत्नी शिवकुमार के द्वारा बताया गया कि तकरीबन 17 साल के शादी के दरमियान अंजू सिर्फ एक बार 10 साल पहले खड़क पुरा गांव आई थी। अंजू के पति अर्थात अरविंद के पिताजी शिवनाथ की मौत 3 साल पहले हो चुकी है। अपने पिता के मृत्यु कार्यक्रम में अरविंद आया था परंतु अंजू नहीं आई थी।
अंजू का परिवार, जाति, बॉयफ्रेंड
अंजू पाकिस्तानी के पहले वाले पति का नाम अरविंद बताया जा रहा है, जिनका गृह नगर मध्य प्रदेश राज्य के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के खड़कपुरा गांव में है। इनके दो बच्चे हैं। जिस वक्त यह भारत से पाकिस्तान गई, उस व्यक्त यह अपने पति के साथ राजस्थान के भिवाड़ी में रहती थी और एक कंपनी में काम करती थी। मीडिया सूत्रों के अनुसार वर्तमान के समय मे अंजू पाकिस्तानी ने नसरुल्लाह नाम की मुस्लिम लड़की से निकाह कर लिया है और यह मुसलमान बन गई है।
अंजू और नसरुल्लाह की कहानी
प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद अपनी पत्नी के साथ राजस्थान के अलवर जिले में मौजूद भिवाड़ी इंडस्ट्री एरिया में आकर प्राइवेट नौकरी करता था और यहीं पर वह अपने बच्चों के साथ भी रहता था। अरविंद की बेटी की उम्र 15 साल है और बेटे की उम्र 6 साल है। खुद अंजू भी भिवाड़ी के ही एक कंपनी में नौकरी करती थी। इसी दरमियान वह फेसबुक चलाने लगी और फेसबुक पर उसका परिचय पाकिस्तान में रहने वाले नसरुल्ला से हो गया और दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत होने लगी और यह बातचीत प्यार में बदल गई। इसके बाद अंजू अपने प्रेमी से मिलने के लिए पहले से ही बने हुए पासपोर्ट के माध्यम से पाकिस्तान चली गई और तब से ही अंजू सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि अब ऐसी भी खबर आई है कि, उसने पाकिस्तान के अपने दोस्त नसरुल्ला से निकाह कर लिया है।
नसरुल्ला कौन
नसरुल्लाह पाकिस्तान में रहने वाले एक व्यक्ति है, जो कि इस्लाम मजहब को मानता है और अंजू भारत में पैदा हुई एक लड़की है, जिसकी शादी क्रिस्चियन मजहब के अनुसार हुई थी। अंजू जब पाकिस्तान गई तो उसे रावलपिंडी में नसरुल्लाह मिला जो 22 जुलाई को उसे अपने घर पर अपने परिवार के लोगों से मिलाने के लिए ले गया। बताना चाहते कि, नसरुल्ला पाकिस्तान के उपरी डीर जिले के उक्त गांव का रहने वाला है और इसने गवर्नमेंट कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की हुई है। इसके चार भाई हैं जिनके नाम शरीफुल्लाह, शकीरुल्लाह, रहतुल्लाह और हमीदुल्लाह हैं। इनके परिवार के द्वारा चाकू छुरी बनाने का बिजनेस किया जाता है।