भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रेमी ने प्रेमिका के दूसरे लड़के से शादी करने से नाराज होकर अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। पति को छोड़ने के लिए आरोपी कई दिनों से लड़की का पीछा कर छेड़छाड़ भी कर रहा था परेशान लड़की ने प्रेमी के खिलाफ एमपी नगर पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ और IT एक्ट समेत 4 से अधिक धाराओं में FIR दर्ज कराई।
एमपी नगर पुलिस थाने की SI श्वेता शर्मा ने बताया कि 20 साल की लड़की ने मनीष बंसल नाम के युवक के खिलाफ उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की शिकायत की थी। लड़की ने बताया कि वह करीब दो साल पहले अपने परिचित के यहां सागर गई थी। इसी दौरान उसकी पहचान मनीष से हो गई। उनके बीच फोन पर भी बातचीत होने लगी। मुलाकात के दौरान मनीष ने उसके कुछ अश्लील वीडियो बना लिए थे। कुछ समय पहले उसकी शादी भोपाल के साकेत नगर में हो गई। इसके बाद से मनीष उसे परेशान करने लगा। वह पति को छोड़कर उसके पास आने के लिए धमकता था। भोपाल आकर वह उसका पीछा करता और विरोध करने पर छेड़छाड़ करता था।
पहले तो उसने उसे मनाना का प्रयास किया, लेकिन 31 जुलाई को उसने उसका अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया। इसके बाद से घर में झगड़ा होने लगा। पति और परिजनों की सहमति से मनीष के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मनीष के खिलाफ छेड़छाड़, आईटी एक्ट और धमकी देने समेत पांच धाराओं में अपराध दर्ज किया।
लड़की ने बताया कि मनीष कई दिनों से उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। उसका कहना था कि अगर वह पति को छोड़कर उसके पास नहीं आई तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। भोपाल में आकर भी वह यही कहता था। वह कहता था कि वीडियो वायरल करने के बाद उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचेगा।
इसलिए वह उसके पास आ जाए। उसकी बात नहीं मानने के कारण ही उसने यह हरकत की। एसआई श्वेता शर्मा ने बताया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जल्द ही सागर टीम भेजी जाएगी, ताकि आरोपी की गिरफ्तारी हो सके। आरोपी की भी उम्र 20 से 22 साल बताई जाती है।